https://www.rrrsports99.site and sports, sports tips , sports commentary p कुछ खास खिलाड़ी जिनका स्ट्राइक रेट हमेशा हाई रहता है। कुछ खास बातें इंडिया टीम के प्लेयर जो बहुत अच्छा खेलते हैं - rrrsports99

Social

कुछ खास खिलाड़ी जिनका स्ट्राइक रेट हमेशा हाई रहता है। कुछ खास बातें इंडिया टीम के प्लेयर जो बहुत अच्छा खेलते हैं

 कुछ खास खिलाड़ी  जिनका स्ट्राइक रेट हमेशा हाई रहता है। कुछ खास बातें इंडिया टीम के प्लेयर जो बहुत अच्छा खेलते हैं


 


विराट कोहली 



विराट कोहली ने अपनी स्ट्राइक-रेट पर उठने वाले सवालों को शांत कर दिया था. उन्होंने 11 दिसंबर 2019 को वेस्टइंडीज के खिलाफ मुंबई में 21 गेंद पर अर्धशतक पूरा किया था. कोहली ने 29 गेंद पर चार चौकों और सात छक्कों की मदद से 70 रन बनाए थे. भारत ने 3 विकेट पर 240 रन बनाए. जवाब में 8 विकेट पर 173 रन ही बना सका.

  

अभिषेक शर्मा

अभिषेक शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ कोलकाता में 20 गेंद पर हाफ सेंचुरी पूरी की. 22 जनवरी 2025 की अपनी पारी में उन्होंने 39 गेंद पर 74 रन बनाए जिसमें पांच चौके और 8 छक्के शामिल थे. इंग्लैंड की टीम 132 रन ही बना सकी और इसके जवाब में भारत ने 12.5 ओवर में मुकाबला अपने नाम कर लिया.

  

अक्षर पटेल

भारतीय टी20 टीम के मौजूदा उपकप्तान अक्षर पटेल भी इस लिस्ट में हैं. पटेल ने 5 जनवरी 2023 को पुणे में उन्होंने 20 गेंद पर हाफ सेंचुरी लगाई थी. श्रीलंका ने 6 विकेट पर 206 रन बनाए थे. अक्षर की पारी के बाद भी भारत 8 विकेट पर 190 रन ही बना सका. पटेल ने 31 गेंद पर 65 रन बनाए. इसमें छह छक्के और तीन चौके थे.

 

युवराज सिंह

12 दिसंबर युवराज सिंह का जन्मदिन होता है. और इसी दिन साल 2009 में युवराज के बल्ले का जौहर एक बार फिर दिखा. अपने जन्मदिन पर उन्होंने खुद को ही तोहफा दिया. सिर्फ 20 गेंद में हाफ सेंचुरी का तोहफा. श्रीलंका ने 7 विकेट पर 206 रन बनाए. भारत ने इसके जवाब में 19.1 ओवर में 4 विकेट पर 211 रन बनाकर मैच जीता. युवराज ने 25 गेंद पर 60 रन बनाए. इसमें तीन चौके और पांच छक्के थे.

 

रोहित शर्मा

टी20 वर्ल्ड कप 2024 में रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 19 गेंद पर अर्धशतक पूरा किया. भारत ने पांच विकेट पर 205 रन बनाए. रोहित ने 41 गेंद पर 92 रन की पारी खेली. और सात चौके और 8 छक्के लगाए. जवाब में ऑस्ट्रेलिया 7 विकेट पर 181 रन ही बना सका. ट्रेविस हेड ने 43 गेंद पर 76 रन बनाए.

 

गौतम गंभीर

भारतीय टीम के वर्तमान कोच और पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर भी इस लिस्ट में हैं. साल 2009 में नागपुर में श्रीलंका के खिलाफ 19 गेंद पर हाफ सेंचुरी पूरी की थी. श्रीलंका ने पांच विकेट पर 215 रन बनाए थे. गंभीर के 26 गेंद पर 55 रन की पारी भी भारत को हार से नहीं बचा पाई थी. टीम इंडिया नौ विकेट पर 186 रन ही बना सकी.

 

सूर्यकुमार यादव

2 अक्टूबर 2022 को सूर्यकुमार यादव ने भी 18 गेंद पर अर्धशतक पूरा किया था. गुवाहाटी में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गए मैच में उन्होंने धमाकेदार पारी खेली थी. 22 गेंद की अपनी पारी में उन्होंने 61 रन बनाए थे. इसमें उन्होंने पांच चौके और पांच छक्के लगाए थे. भारत ने 3 विकेट पर 237 रन बनाए थे और साउथ अफ्रीका तीन विकेट पर 221 रन ही बना सका.

 

केएल राहुल

5 नवंबर 2021 को स्कॉटलैंड के खिलाफ दुबई में खेले गए मैच में राहुल ने सिर्फ 18 गेंद पर हाफ सेंचुरी बना दी थी. टी20 वर्ल्ड कप के इस मुकाबले में भारत के सामने सिर्फ 85 रन का लक्ष्य था और इसे उसने 6.3 ओवर में 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया था. राहुल ने अपनी पारी में छह चौके और तीन छक्के लगाए थे.

 

कोई टिप्पणी नहीं

आज, 15 मार्च 2025 को, महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2025 का फाइनल मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन इस प्रकार है:

आज, 15 मार्च 2025 को, महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2025 का फाइनल मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में...

Blogger द्वारा संचालित.