https://www.rrrsports99.site and sports, sports tips , sports commentary p आज भारत और इंग्लैंड के बीच खेला जाएगा T20 मुकाबला, यहां जानिए भारतीय टीम की पॉसिबल प्लेइंग- - rrrsports99

Social

आज भारत और इंग्लैंड के बीच खेला जाएगा T20 मुकाबला, यहां जानिए भारतीय टीम की पॉसिबल प्लेइंग-


 आज भारत और इंग्लैंड के बीच खेला जाएगा T20 मुकाबला, यहां जानिए भारतीय टीम की पॉसिबल प्लेइंग-

  


आज भारत और इंग्लैंड के बीच पांच T20 मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन स्टेडियम में खेला जाएगा। टॉस 6:30 बजे होगा, जबकि खेल 7:00 बजे शुरू होगा। यहां जानिए भारतीय टीम की संभावित प्लेइंग

 

भारत और इंग्लैंड


 बीच आज T20 मुकाबला खेला जाएगा। भारत के कप्तान सूर्यकुमार यादव युवाओं की टीम के साथ जोस बटलर की अनुभवी टीम से टक्कर लेंगे। यह मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन स्टेडियम में होगा। इस ग्राउंड पर दोनों टीमों ने आखिरी बार 2011 में मुकाबला खेला था। हालांकि, उस दौरान इंग्लैंड ने भारतीय टीम को 6 विकेट से हराया था। आज भारत जीत के साथ इस हार को भुलाना चाहेगा।

 

इंग्लैंड के खिलाफ भारत का अच्छा रिकॉर्ड रहा है। T20 में भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ 54% मुकाबले जीते हैं, जबकि इंग्लैंड ने 46% मुकाबलों में जीत दर्ज की है। भारत ने 2017 के बाद इंग्लैंड को लगातार चार बार T20 सीरीज में हराया है।

 

लंबे समय बाद मोहम्मद शमी की वापसी

 

दरअसल, लंबे समय बाद भारतीय टीम में तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी हो रही है। शमी ने 2023 वर्ल्ड कप में आखिरी बार भारत की ओर से मुकाबला खेला था। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल मुकाबले में शमी ने शानदार प्रदर्शन किया था। इसके बाद चोटिल होने के चलते वह टीम से बाहर हो गए थे। शमी ने 2024 का T20 वर्ल्ड कप भी नहीं खेला था। वहीं, अब एक साल बाद मोहम्मद शमी की टीम में वापसी हो रही है। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के आयोजन से पहले मोहम्मद शमी के लिए इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली यह T20 सीरीज बेहद महत्वपूर्ण है। दरअसल, मोहम्मद शमी का नाम चैंपियंस ट्रॉफी के स्क्वाड में रखा गया है। ऐसे में इंग्लैंड के खिलाफ शमी अच्छा प्रदर्शन कर अपनी वापसी का संदेश दे सकते हैं। 

कोई टिप्पणी नहीं

LOVE Story I kishan ईशान किशन और अदिति हुंडिया के प्यार की चर्चाएं अक्सर सोशल मीडिया पर होती रहती हैं, हालांकि दोनों ने आधिकारिक तौर पर अपने रिश्ते को स्वीकार नहीं किया है.

 LOVE Story I kishan ईशान किशन और अदिति हुंडिया के प्यार की चर्चाएं अक्सर सोशल मीडिया पर होती रहती हैं, हालांकि दोनों ने आधिकारिक तौर पर अपन...

Blogger द्वारा संचालित.